ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: भाजपा नेता राकेश कर्रा का जन्मदिन,बधाई देने वालों का लगा तांता

 

Barabanki News... भारतीय जनता पार्टी के अत्यंत लोकप्रिय, जुझारू, संघर्षशील और मृदुभाषी वरिष्ठ नेता राकेश वर्मा "कर्रा" ने रविवार को अपने परिजनों एवं समर्थकों के साथ लखपेड़ाबाग स्थित आवास पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। सैकड़ों समर्थकों ने गुलदस्ता भेंट कर, गले मिलकर, एसएमएस, व्हाट्सअप, फेसबुक, इन्स्टा ग्राम व ट्विटर के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी। 

 इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, डॉ विवेक सिंह वर्मा, पूर्व प्रत्याशी डॉ रामकुमारी मौर्य समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाइयां दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य कहते हैं कि राकेश वर्मा बेहद ही सौम्य और सुलझे हुए राजनेता हैं। वे दीर्घायु हों और हमेशा सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में तत्पर रहें, यही ईश्वर से कामना करता हूं। वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा ने अपने सभी समर्थकों और पार्टी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने जो काम किया है, उससे प्रदेश और देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत का मान बढ़ा है। आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। हमें पूरी तन्मयता से सरकार की योजनाओं और भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ शिव स्वामी वर्मा,मंडल अध्यक्ष देवा अरविंद वर्मा बब्लू,पंकज वर्मा,भूपेंद्र वर्मा गिरीश,सुशील वर्मा,वेद प्रकाश,अज्जू भाई, हफीज भारती,तरुण कुशवाहा,छोटे पप्पू, मानू वर्मा पूर्व सभासद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

BJP leader Rakesh Karra turns 69 today, people wish him on his birthday

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ